[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Janjgir Chaupal Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या से दहला उठा इलाका, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपाJanjgir Chaupal Murder: जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई (Janjgir Chaupal Murder) । मृतकों में बुजुर्ग दंपति के साथ उनके नाती और नातिन शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Read More: Train Cancelled: फिर बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, रेलवे ने एक साथ 73 ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा में जाने से पहले चेक करें लिस्ट 

जानकारी के मुताबिक, चारों की खून से लथपथ लाश घर के अंदर खाट पर पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई है। सुबह जब घर में काम करने वाले मिस्त्री पहुंचे, तब उन्होंने चारों को खाट पर पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई। (Janjgir Chaupal Murder)

Read More: Raipur Crime News: इंसानियत फिर शर्मसार… यहां नाली में मिला नवजात भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी 

Janjgir Chaupal Murder: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचा जा सके। इस हृदयविदारक वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close