CG Train Cancelled: फिर बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, रेलवे ने एक साथ 73 ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा में जाने से पहले चेक करें लिस्ट
रायपुर। CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ समेत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जहां जून महीने में कई मेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन (CG Train Cancelled ) प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते 7 जून से 19 जून तक अलग-अलग चरणों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चलेगा।
Read More: Raipur Crime News: इंसानियत फिर शर्मसार… यहां नाली में मिला नवजात भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी
बता दें कि, इस दौरान कुल 73 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिनमें 63 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी, जबकि कुछ को उनके गंतव्य स्टेशन से पहले ही समाप्त किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कई ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग और आंशिक रूट पर किया जाएगा ताकि निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके। (CG Train Cancelled )
Read More: Cm Delhi Visit: मुख्यमंत्री साय दिल्ली लिए रवाना,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
CG Train Cancelled: रेलवे का कहना है कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना पूरी होने के बाद यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी और भविष्य में यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
ये ट्रेने रहेंगी रद्द
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | रद्द रहने की तारीख |
|---|---|---|
| 18113 | टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस | 7 से 18 जून |
| 18114 | बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस | 8 से 19 जून |
| 18109/18110 | टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस | 8 से 19 जून |
| 13287 | दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस | 12 से 16 जून |
| 13288 | आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस | 10 से 14 जून |
| 12833/12834 | अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस | 11 से 15 जून |
| 12870 | हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस | 12 जून |
| 12869 | सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस | 14 जून |
| 22846 | हटिया-पुणे एक्सप्रेस | 12 व 15 जून |
| 22845 | पुणे-हटिया एक्सप्रेस | 14 व 17 जून |
| 20813 | पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस | 10 जून |
| 20814 | जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस | 13 जून |
| 12905 | पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस | 10 व 11 जून |
| 12906 | शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस | 12 व 13 जून |
| 22905 | ओखा-शालीमार एक्सप्रेस | 14 जून |
| 22906 | शालीमार-ओखा एक्सप्रेस | 16 जून |
| 22512 | कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस | 13 जून |
| 22511 | एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस | 16 जून |
| 20971 | उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस | 13 जून |
| 20972 | शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस | 14 जून |
| 22358 | गया-एलटीटी एक्सप्रेस | 10 जून |
| 22357 | एलटीटी-गया एक्सप्रेस | 12 जून |
| 17321 | वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस | 12 जून |
| 17322 | जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस | 15 जून |
| 17005 | हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस | 11 जून |
| 17006 | रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस | 14 जून |
| 17007 | चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस | 9 व 13 जून |
| 17008 | दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस | 12 व 16 जून |
| 20471 | श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस | 14 जून |
| 20472 | पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस | 17 जून |
| 22830 | शालीमार-भुज एक्सप्रेस | 13 जून |
| 22829 | भुज-शालीमार एक्सप्रेस | 16 जून |
| 22169 | रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस | 10 जून |
| 22170 | सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस | 11 जून |
| 20828 | सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस | 10 जून |
| 20827 | जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस | 11 जून |
| 12949 | पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस | 12 जून |
| 12950 | सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस | 14 जून |
| 20917 | इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस | 9 जून |
| 20918 | पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस | 11 जून |
| 22909 | बलसाड-पुरी एक्सप्रेस | 11 जून |
| 22910 | पुरी-बलसाड एक्सप्रेस | 14 जून |
| 22866 | पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस | 9 जून |
| 22865 | एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस | 11 जून |
| 20822 | सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस | 13 जून |
| 20821 | पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस | 15 जून |
| 22843 | बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस | 12 जून |
| 22844 | पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस | 13 जून |
| 13425 | मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस | 15 जून |
| 13426 | सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस | 15 जून |
| 12767 | नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस | 17 जून |
| 12768 | सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस | 12 व 13 जून |
| 12812 | हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस | 14 व 15 जून |
| 12811 | एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस | 12 व 13 जून |
| 20807 | विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस | 13 व 14 जून |
| 20808 | अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस | 9 व 12 जून |
| 12251 | यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस | 11 व 14 जून |
| 12252 | कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस | 11 व 15 जून |
| 22648 | तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस | 13 व 17 जून |
| 22647 | कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस | 10 व 11 जून |
| 12151 | एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस | 12 व 13 जून |
| 12152 | शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस | 11 से 15 जून |
| 18477/18478 | पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस | 11 से 15 जून |
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | रद्द रहने की तारीख |
|---|---|---|
| 68735 | रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर | 8 से 19 जून |
| 68736 | बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर | 7 से 18 जून |
| 68745 | गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर | 8 से 19 जून |
| 68746 | रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर | 7 से 18 जून |
| 58203 | कोरबा-रायपुर पैसेंजर | 8 से 19 जून |
| 58204 | रायपुर-कोरबा पैसेंजर | 7 से 18 जून |
| 68734/68733 | बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू | 8 से 19 जून |
| 68732/68731 | बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू | 8 से 19 जून |
| 68737/68738 | रायगढ़-бिलासपुर-रायगढ़ मेमू | 8 से 19 जून |
| 58210 | बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर | 8 से 19 जून |
बदले रूट से चलने वाली ट्रेनों की सूची
- हावड़ा-पुणे दुरंतो (12222/21): झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
- हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो (12261/62): रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।
- ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (12101/02): रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
- भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (12880/79): झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर के रास्ते चलेगी।
गंतव्य से पहले समाप्त/शुरू होने वाली ट्रेनें
- गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू: केवल बिलासपुर तक चलेगी।
- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237): बिलासपुर से शुरू होगी (कोरबा-बिलासपुर रद्द)।
- विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (18518/17): बिलासपुर तक ही आएगी और वहीं से वापस जाएगी।
- गोंडवाना एक्सप्रेस (12410/09): बिलासपुर तक चलेगी (रायगढ़-बिलासपुर रद्द)।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
- आजाद हिंद एक्सप्रेस: 3 घंटे की देरी।
- सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस: 2.5 घंटे की देरी।
- जनशताब्दी एक्सप्रेस: 2 घंटे की देरी।
- हसदेव एक्सप्रेस: 2 घंटे की देरी।
- शिवनाथ एक्सप्रेस: 1.5 घंटे की देरी।




