छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
IPL NEWS: आज रायपुर में दिखेगा IPL का रोमांचक मैच,RCB और KKR के बीच खेला जायेगा मैच

प्रविंस मनहर/रायपुर – RCB और KKR के बीच आज रायपुर में रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमियों में मुकाबले को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारी पूरी कर ली है। स्टेडियम के बाहर ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। आईपीएल के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों पर फैंस की नजर रहेगी। रायपुर में लंबे समय बाद आईपीएल मैच होने से क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह देखा जा रहा है।
Advertisement




