[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

NEET UG 2026 Exam Cancelled: लाखों स्टूडेंट्स की मेहनत में फिरा पानी, रद्द हुई NEET UG 2026 की परीक्षा, होगी CBI जांच

नई दिल्लीNEET UG 2026 Exam Cancelled: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक होने के बाद अब NEET UG 2026 एग्जाम को रद्द (NEET UG 2026 Exam Cancelled) कर दिया गया है। यह फ़ैसला केंद्रीय एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद लिया गया है। 3 मई को होने वाली इस परीक्षा में करीब  22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिससे यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन गई थी, लेकिन इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

Read More: PF Money ATM Withdrawal: कर्मचारियों की बड़ी राहत, अब ATM से निकलेगा से निकलेगा PF का पूरा पैसा, इस दिन से होगी नई व्यवस्था की शुरूआत

दरअसल, इस परीक्षा के 125 गेस सवाल हूबहू असली पेपर से मैच कर रहे थे। जिस वजह से 3 मई को होने वाली इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। वहीं अब (NEET UG 2026 Exam Cancelled) यह मामला केंद्रीय एजेंसियों तक पहुंच गया और राजस्थान पुलिस ने 100 से ज़्यादा मिलते-जुलते सवालों की जांच शुरू कर दी। जैसे-जैसे लोगों की गिरफ़्तारियां बढ़ीं और राजनीतिक दबाव बढ़ा, NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की। वहीं सरकार ने इस मामले की जांच के लिए इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का भी फैसला किया है। NTA ने कहा है कि, वह जांच में पूरा सहयोग करेगी और सभी जरूरी रिकॉर्ड और दस्तावेज उपलब्ध कराएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के बाद एक नया बयान जारी करते हुए कहा है कि NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और इसे दोबारा आयोजित किया जाएगा। नई परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जाएगी। कहा गया कि, छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। बल्कि पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी।

Read More: Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा का हुआ राजतिलक, दूसरी बार ली असम सीएम पद की शपथ, PM समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

NEET UG 2026 Exam Cancelled: वहीं इस दौरान NTA ने छात्रों को सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है। जिसके लिए NTA ने एक ई-मेल (neet-ug@nta.ac.in) और दो हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 भी जारी किए है। जिसकी मदद से छात्र परीक्षा को लेकर अधिक जानकारी ले सकते है। साथ ही कहा कि, उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल इन आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही बिना पुष्टि वाली खबरों पर ध्यान न दें।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close