Somnath Amrut Mahotsav: हर-हर महादेव.. पीएम मोदी ने रिमोट दबाकर किया 11 तीर्थों के जल से सोमनाथ मंदिर के शिखर का अभिषेक
गुजरात। Somnath Amrut Mahotsav: गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार (Somnath Amrut Mahotsav) को आज 75 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवस पर आज पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होने पहुंचे। पीएम मोदी रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाभिषेक किया। इसके बाद पीएम ने रिमोट के जरिए मंदिर का कुंभाभिषेक किया।
Read More: Somnath Amrut Mahotsav: सोमनाथ मंदिर के 75 साल पूर्ण, रोड शो के बाद मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, 11 तीर्थों के जल से शिखर का करेंगे कुंभाभिषेक
वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर जल चढ़ाया गया। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से कलश को मंदिर के ऊपर रखा गया था। वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर का कुंभाभिषेक किया गया। वहीं अभिषेक के बाद वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो करेगी। चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर पर फूल बरसाए जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
Read More: Flight Tickets Hike: हवाई यात्रा पड़ेगी महंगी, बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़
Somnath Amrut Mahotsav: बता दें कि, सोमनाथ मंदिर को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह स्थान सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का बड़ा केंद्र है, जहां हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि पहले चंद्रमा ने सोने का, फिर रावण ने चांदी का और बाद में भगवान श्रीकृष्ण ने चंदन की लकड़ी से सोमनाथ मंदिर का निर्माण कराया था। यह मंदिर प्राचीन काल से आज तक लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और प्रेरणा का प्रतीक रहा है।




