
प्रविंस मनहर/रायपुर – मदर्स डे के ममतामयी अवसर पर राजधानी रायपुर की महिला जेल में बंदिनियों के लिए संवेदनशील पहल की नई शुरुआत हुई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप महिला जेल में प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से अब महिला बंदिनियां अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से सीधे वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद कर सकेंगी।
जेल विभाग और बीएसएनएल के बीच हुए अनुबंध के तहत यह आधुनिक वीडियो कॉलिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य बंदिनियों को मानसिक संबल प्रदान करना और कानूनी सलाह तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। लंबे समय से परिजनों से दूर रह रही बंदिनियों के लिए यह सुविधा भावनात्मक रूप से भी काफी राहत देने वाली मानी जा रही है।
Advertisement



