[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़

Gariyaband Crime News: रहस्यमयी मौत से सनसनी, जंगल में मिली वृद्ध की सड़ी-गली लाश, कपड़ों में मिले पैसों के बंडल

गरियाबंद Gariyaband Crime News: गरियाबंद जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कोड़ो हरदी मोड़ के पास जंगल में एक वृद्ध का शव बरामद किया गया। मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है। (Gariyaband Crime News) शव पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत करीब 15 से 20 दिन पहले हुई होगी।

Read More: RCB vs MI Match: राजधानी में IPL का रोमांच…कल भिड़ेंगे RCB और मुंबई इंडियंस, खिलाड़ियों ने शुरू की तैयारी 

पुलिस को मौके से मृतक की लूंगी में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां और अन्य नकदी भी मिली है। जंगल में नकदी के साथ शव मिलने से मामला रहस्यमय बन गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। (Gariyaband Crime News)

Read More: Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे का कहर, अब तक 336 बच्चों की मौत, टेस्टिंग किट की कमी से जांच व्यवस्था पर संकट 

Gariyaband Crime News:घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर एसडीओपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर हत्या, दुर्घटना और प्राकृतिक मौत समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close