Raipur News: पुलिस की राडार में आया अफीम -डोडा से भरा संदिग्ध ट्रक, पंजाब से रायपुर तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, जानें कैसे हुआ खुलासा
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम जोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में (Raipur News) अफीम और डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े एक ट्रेलर में मादक पदार्थ रखा गया है और आरोपी उसकी बिक्री की फिराक में है।
Read More: Raipur Crime News: युवक को बाइक से कुचलने की कोशिश, फिर गाड़ी पर चढ़कर बेरहमी से पीटते रहे आरोपी, देखें वीडियो
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन संदीप पटेल के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान ट्रेलर क्रमांक PB-05-AB-9313 के चालक को पकड़ लिया गया। (Raipur News) पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम सिंह, निवासी अमृतसर पंजाब हाल मुकाम हीरापुर रायपुर बताया। तलाशी लेने पर ट्रेलर से 79.30 ग्राम अफीम और 4 किलो 432 ग्राम डोडा बरामद किया गया।
Read More: Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर पुरी में बढ़ी रौनक, जोरों-शोरों से हो रहा रथ निर्माण का कार्य
Raipur News: पुलिस ने मादक पदार्थ, मोबाइल फोन और ट्रेलर वाहन समेत करीब 15 लाख 25 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 15(B) और 18(B) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।




