[t4b-ticker]
Advertisement
कवर्धाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Theft In Kawardha: जिले में चोरों का तांडव, एक ही रात में 6 घरों को बनाया निशाना, सोने-चांदी समेत लाखों का सामान लेकर फरार

कवर्धाTheft In Kawardha: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया नगर में चोरों ने एक ही रात में कई घरों में धावा बोलकर सनसनी फैला दी। (Theft In Kawardha) पाढ़ी रोड क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने 6 सूने मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

Read More: Raipur Golikand Video: डबल मर्डर मामले का CCTV आया सामने, सालियों को मारने के बाद आरोपी ने सड़क में मचाया उत्पात, जान बचाकर भागे लोग 

जानकारी के अनुसार, चोरी की इस बड़ी वारदात में करीब 25 से 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह जब परिवारों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवारों के साथ स्थानीय लोगों में भी भय और नाराजगी का माहौल है। (Theft In Kawardha)

Read More: Panihati Bomb Blast: क्या BJP नेताओं को बनाया जा रहा निशाना? सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP विधायक के घर के पास बम हमला 

Theft In Kawardha: लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बाद पंडरिया पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग प्रभावी नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close