[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजनांदगाँव

Phoolbasan Yadav Kidnapping: पद्मश्री फूलबासन यादव अपहरण कांड का खुलासा, चेकिंग के दौरान 5 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। Phoolbasan Yadav Kidnapping: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार को पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की किडनैपिंग हुई थी। जिसे पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित अपहरण की गंभीर वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर पुलिस ने एक महिला को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया और मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Read More: Mumbai Indians Team In Raipur: रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम, एयरपोर्ट पर उमड़ा फैंस का जमावड़ा,10 मई को RCB से होगी भिड़ंत 

जानकारी के अनुसार, घटना 5 मई की सुबह की है, जब गठुला रोड क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका। वाहन में मौजूद एक महिला की हालत संदिग्ध लगी, जिस पर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए पूछताछ शुरू की। शुरुआत में वाहन में सवार लोगों ने महिला को बीमार बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को उनकी बातों पर संदेह हुआ। इसी दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए इशारों में पुलिस को बताया कि, उसे जबरन ले जाया जा रहा है। महिला के इस संकेत को समझते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Read More: IAS Transfer: BIG ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में 43 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले, यहां देखें लिस्ट

Phoolbasan Yadav Kidnapping: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, मोबाइल फोन और मिर्च स्प्रे बरामद किया है। मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई जिले में सक्रिय और संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण मानी जा रही है। समय रहते पुलिस की सूझबूझ और महिला के साहस से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई, जिससे एक गंभीर अपराध होने से बच गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close