Chandra Grahan 2026: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, जानें भारत में दिखेगा या नहींं
Chandra Grahan 2026: हिंदू धर्म में जिस प्रकार तीज-त्योहारों का महत्व है। उसी प्रकार चंद्र और सूर्य ग्रहण का भी काफी महत्व है। वहीं पूरे साल में 2 बार ही सूर्य और चंद्रग्रहण लगता है। जिसमें से पहला चंद्रग्रहण मार्च 2026 में लग चुका है। इसके बाद साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं यह कब लगेगा और भारत में दिखेगा या नहीं और इसका समय क्या होगा?
Read More: Raipur Golikand: रायपुर मोवा गोलीकांड में घायल दूसरी युवती की भी मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बता दें कि, इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 27-28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों से दिखाई देगा। कहा जा रहा है कि, सावन पूर्णिमा में लगने वाला यह ग्रहण काफी लंबा होगा। ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 06.53 (01.23 UTC) पर शुरू होगा और दोपहर 12:32 (04.41 UTC) पर समाप्त हो जाएगा। जिसकी कुल अवधि लगभग 5 घंटे 39 मिनट रहेगी। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भले ही आंशिक रहेगा, लेकिन यह गहरा लाल दिखाई पड़ेगा, जिसे वैज्ञानिकों ने ‘ब्लड मून’ (Blood Moon) का नाम दिया है।
Read More: Raipur Loot: ज्वेलरी कारोबारी से करीब 1 करोड़ की लूट, घात लगाए बदमाशों ने रास्ता रोककर धारदार हथियार से किया हमला
किन-किन देशों में देगा दिखाई
Chandra Grahan 2026: दरअसल, जब चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तब उस पर सिर्फ पृथ्वी के वातावरण से मुड़कर पहुंची सूरज की रोशनी पड़ती है, जिसकी वजह से चांद लाल रंग का दिखाई देता है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दौरान आप बिना किसी धार्मिक पाबंदी के अपने रोजमर्रा के काम कर सकेंगे। जबकि, अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और पूर्वी प्रशांत महासागर के हिस्सों में देखा जा सकेगा।




