[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal Oath Ceremony: बंगाल में इसदिन होगा नई सरकार का शपथग्रहण, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

कोलकाता। West Bengal Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में शानदार जीत के बाद बीजेपी ने बंगाल में 206 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया है तो सत्तारूढ़ टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई है। इसके साथ भवानीपुर सीट जिसे ममता बनर्जी का गढ़ कहा जाता था वे वहां से खुद हार गई। वहीं अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इस संदर्भ में बीजेपी प्रदेश  अध्यक्ष ने जानकारी दी।

Read More: Ashok Bahar: उम्र सिर्फ नंबर… 57 साल की उम्र में NEET UG की परीक्षा देने पहुंचा शख्स, युवाओं के लिए बने मिसाल 

दरअसल, 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है और इसी कारण इस तारीख को विशेष महत्व दिया जा रहा है। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने नई सरकार के शपथग्रहण बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कह दिया था कि, 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के दिन शपथ ग्रहण होगा।’

Read More: Sushasan Tihar: ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला 

West Bengal Oath Ceremony: संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल, निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा देने के लिए आमंत्रित करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद राज्यपाल उनसे शपथ‑ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का भी अनुरोध कर सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close