[t4b-ticker]
Advertisement
bastarbig breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

PRICE HIKE : गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के चलते बढ़ रही महंगाई!

जगदलपुरPRICE HIKE : जगदलपुर में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासत गरमा गई है। घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार को घेरा। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शहर और ग्रामीण इकाइयों ने मिलकर यह विरोध प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने किया।

शहर के प्रमुख स्थल गोलबाजार चौक पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उनका आरोप है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम लोगों को राहत नहीं मिल पा रही।

Read More : LPG PRICE HIKE : आज से बढे गैस कैलेंडर के भाव, चुकानी होगी अब इतनी कीमत

PRICE HIKE : कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान स्थिति में आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार पर महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल कमी की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही कीमतों में कमी नहीं की गई, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में और बड़े और उग्र आंदोलन करेगी।

Read More : Liquor Price Hike : मदिरा प्रेमियों को झटका, आज से महंगी हो गई शराब, देखें नया रेट लिस्ट…

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close