[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS : राशन संकट पर फूटा जनाक्रोश, लखनपुर में घंटों इंतजार के बाद लौटना पड़ा खली हाथ

अम्बिकापुर. CG NEWS : अम्बिकापुर से सामने आई इस बड़ी खबर ने एक बार फिर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र स्थित रजपुरीकला सोसायटी में राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों हितग्राही सुबह 3 बजे से ही लाइन में लगे रहे, लेकिन पूरे दिन इंतजार के बाद भी उन्हें अनाज नहीं मिल सका।

Read More : CG News: नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का समर्थन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधिमंडल ने सीएम का जताया आभार

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब देर रात तक राशन वितरण शुरू नहीं हुआ। थक-हारकर लौट रहे ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार भड़क उठा और उन्होंने सोसायटी संचालक का घेराव कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 250 से 300 हितग्राही मार्च और अप्रैल माह का राशन लेने पहुंचे थे, लेकिन सभी को निराश होकर लौटना पड़ा।

CG NEWS : मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। काफी समझाइश के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने लोगों की नाराजगी को और बढ़ा दिया। तहसीलदार और फूड इंस्पेक्टर के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में व्यवस्था के प्रति असंतोष साफ नजर आया।

Read More : CG NEWS : थाने के भीतर टूटा कानून पर से भरोसा, रतनपुर में एएसआई की दबंगई उजागर

घटनाक्रम के बीच सोसायटी संचालक ने भी अपनी लापरवाही स्वीकार की और बताया कि राशन के आवंटन में देरी हुई है, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी। हालांकि, उन्होंने आज सुबह तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

CG NEWS : अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में ठोस कार्रवाई करेगा या यह भी अन्य घटनाओं की तरह सिर्फ आश्वासनों तक सीमित रह जाएगा। फिलहाल, ग्रामीणों की नजरें प्रशासनिक कदमों पर टिकी हैं और वे जल्द से जल्द अपने हक का राशन मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close