[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

SCO Meeting: ‘आतंकवाद का न कोई देश होता है, न कोई धर्म होता है’, SCO की बैठक में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। SCO Meeting: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने Shanghai Cooperation Organisation (SCO) शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “आतंकवाद का ना कोई देश होता है, ना कोई धर्म होता है”, और इसके खिलाफ सभी देशों को एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दुनिया एक ऐसे दौर से गुजर रही है जहां एक तरफा फैसले, संघर्ष और अस्थिरता बढ़ रही है, ऐसे में SCO की भूमिका और भी अहम हो जाती है।

Read More: CG Cabinet Meeting: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर होगी चर्चा

रक्षा मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि, आज के समय में आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टर सोच वैश्विक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने दोहराया कि आतंकवाद का किसी धर्म या देश से कोई संबंध नहीं होता और किसी भी प्रकार का असंतोष या कारण इसे उचित नहीं ठहरा सकता। उनके अनुसार, इस खतरे से निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी देश की धरती का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवाद के लिए होता है, तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) से आग्रह किया कि वह उन देशों और समूहों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए जो आतंकवादियों को समर्थन या पनाह देते हैं। उनका मानना है कि यदि सदस्य देश एकजुट होकर मजबूत नीति अपनाएं, तो क्षेत्र में सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि, SCO विश्व की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और वैश्विक शांति बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Read More:  West Bengal Election Phase 2 Voting: बंगाल में चुनाव के बीच फिर बवाल, BJP पोलिंग एजेंट पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

SCO Meeting: उन्होंने संगठन से अपील की कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी विश्वसनीयता कायम रखे और सुरक्षित ठिकानों को समाप्त करने के लिए संयुक्त प्रयास करे। रक्षा मंत्री ने कहा कि, दुनिया को नए वर्ल्ड ऑर्डर की नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और संतुलित विश्व की जरूरत है, जहां हर व्यक्ति को सम्मान मिले, मतभेद विवाद में न बदलें और विवाद युद्ध में न बदलें।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close