Raipur Road Accident: दर्दनाक हादसा… रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही 2 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरे शव
रायपुर। Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रायपुर–महासमुंद रोड (Raipur Road Accident) पर हुए इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात संभालते हुए मामले की जांच की।
Read More: Durg News: पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की अफवाह पर भड़के परिजन, दोषियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग
जानकारी के अनुसार, रेत से भरे एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों सवार उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर बिखर गए। यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
Read More: Dipali Tiwari Viral Video: BJP जिलाध्यक्ष की डर्टी डिमांड, महिला नेत्री से कहा- ‘हमबिस्तर हो जाओ, टिकट दिला दूंगा’, जानें कैसे खुली पोल
Raipur Road Accident: सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हाईवा चालक की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।




