Marine Drive Road Accident: मरीन ड्राइव में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने राहगीर को मारी टक्कर, मौके पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत
मुंबई। Marine Drive Road Accident: माया नगरी मुंबई से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई। जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल चल रहे राहगीरों को टक्कर मार दी जिससे की इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की मोटरसाइकिल चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था जिस वजह से यह हादसा हुआ।
Read More: AAP MP In BJP: AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, राज्य सभापति ने दी मंजूरी, जानें अब कितनी हुई राज्यसभा में BJP की संख्या
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5:45 बजे एन एस रोड (N S Road) स्थित पारसी जिमखाना जंक्शन सिग्नल के पास एक मोटरसाइकिल चालक ने लाल सिग्नल की परवाह किन बिना सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बुजुर्ग व मोटरसाइकिल सवार युवक व पीछे बैठी युवती तीनों की मौत हो गई।
Read More: Post Office Investment Scheme: कम समय में चाहते हैं ज्यादा रिटर्न, तो जान लें पोस्ट ऑफिस की ये धांसू स्कीम, सिर्फ ब्याज से होगी लाखों की कमाई
Marine Drive Road Accident: वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, टक्कर काफी जबरदस्त थी। काफी खून बहने की वजह से तीनों की मौत हो गई। मरीन ड्राइव पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।




