[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

Post Office Investment Scheme: कम समय में चाहते हैं ज्यादा रिटर्न, तो जान लें पोस्ट ऑफिस की ये धांसू स्कीम, सिर्फ ब्याज से होगी लाखों की कमाई

Post Office Investment Scheme: महंगाई के इस दौर में हर कोई कम समय में ज्यादा का फायदा देखता है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की ये खास स्कीम उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो छोटे इंवेस्टमेंट से ज्यादा का रिटर्न ले सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में सुरक्षा के साथ-साथ बेहतर मुनाफा कमाने का मौका मिलता है। बता दें कि, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल सुरक्षित है, बल्कि इसमें निवेश करने पर टैक्स छूट का लाभ और सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न भी मिलता है।

Read More: 27 April Gold Silver Price: शादियों के सीजन में लगातार गिर रहे सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है आज का ताजा भाव 

बता दें कि,पीपीएफ लॉन्ग टर्म में शानदार ब्‍याज देने देने वाली योजना है। इसमें निवेश करके आप सिर्फ ब्याज से ही 18 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं।  पीपीएफ में स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये की छोटी सी रकम से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है। PPF Scheme में एक वित्तीय वर्ष में इसमें ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है।

कितने साल है मैच्‍योरिटी पीरियड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड में सालाना 7.1 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता रहता है और मैच्योरिटी तक रकम बढ़कर करीब 40,68,209 रुपये हो जाती है। इसका मैच्‍योरिटी पीरियड 15 साल होता है और अगर आप लगातार 15 साल तक PPF में निवेश करते हैं और फिर 5 साल का एक्‍सटेंशन भी ले सकते हैं, जिससे आपका फंड और बड़ा हो सकता है।

Read More: GariabandNews: नहर में मछली की जगह तैरता मिला गांजे से भरा पैकेट, लाखों की खेप बरामद, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस 

कैसे मिलेगा 18 लाख का फायदा

Post Office Investment Scheme: योजना के तहत तयकी गई अधिकतम सालाना रकम यानी 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 15 साल के लॉकइन पीरियड तक आपके द्वारा किया गया कुल निवेश 22,50,000 रुपये होगा। इस रकम पर 7.1 फीसदी की ब्याज दर से मिलने वाला इंटरेस्ट को जोड़कर आपका कुल फंड 40,68,209 रुपये हो जाएगा यानी इस निवेश पर आपको सिर्फ ब्याज से ही 18 18,209  कमा सकते हैं। इस सरकारी स्कीम में कोई भी निवेश कर सकता है। हालांकि,  इसमें जॉइंट अकाउंट की सुविधा नहीं होती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close