Assembly Special Session: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर BJP की रणनीति तैयार, सूचना जारी कर विधायकों को सत्र में शामिल होने के दिए निर्देश
रायपुर। Assembly Special Session: रायपुर से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 30 अप्रैल को प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने विधायकों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। पार्टी (Assembly Special Session) की ओर से सभी भाजपा विधायकों को विशेष सत्र में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस सत्र में पार्टी रणनीतिक रूप से विपक्ष को घेरने की तैयारी में है।
Read More: Raghav Chadha Resigns AAP: राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल
सूत्रों के अनुसार, विधानसभा के इस विशेष सत्र में निंदा प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भी सियासी घमासान देखने को मिल सकता है। बीजेपी इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की रणनीति बना रही है। राजनीतिक गलियारों में इस विशेष सत्र को लेकर हलचल तेज हो गई है।
Read More: PM Modi On Bengal Voting: दमदम में पीएम मोदी का दमखम, कहा- ‘4 मई के बाद TMC के गुंडों को नहीं मिलेगी छिपने की जगह’
Assembly Special Session: माना जा रहा है कि सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। अब सभी की नजरें 30 अप्रैल को होने वाले इस विशेष सत्र पर टिकी हैं, जहां कई अहम मुद्दों पर चर्चा और टकराव की संभावना है।





