[t4b-ticker]
Advertisement
चुनावट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 62.18 फीसदी तक हुई वोटिंग

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल, गुरुवार को जारी है। पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।   राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान होगा। वहीं पश्चिम बंगाल में 1 बजे तक 62.18% तक मतदान हुए हैं।

Read More: IRS अधिकारी की बेटी से क्रूरता के बाद निर्मम हत्या, हैरान कर देगी वजह

बता दें कि, राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिनमें केंद्रीय बलों की तैनाती, वेबकास्टिंग और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी शामिल है। मतदान के बीच कुछ विवाद और तनाव की घटनाएं भी सामने आई हैं।

Read More:  Mirzapur Road Accident: दिल दहला देने वाली घटना, दर्दनाक हादसे में कुल 11 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान 

West Bengal Election 2026: नंदीग्राम में भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि उन्हें एक मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, मुर्शिदाबाद के नाओदा इलाके में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हुई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close