छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
SachinTendulkar Visit CG: सचिन तेंदुलकर के छत्तीसगढ़ दौरे पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने लगाए सुरक्षा न दे पाने के आरोप, सरकार पर साधा निशाना
रायपुर। SachinTendulkar Visit CG: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने सुरक्षा न दे पाने के आरोप लगाए हैं।
Read More: Kedarnath Dham: आज से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, वादियों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा
बता दें कि, आज सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा के दौरे पर जाने वाले हैं जहां खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। वहीं अब उनके दौरे को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, सचिन तेंदुलकर के दौरे के दौरान सुरक्षा कारणों से उनके कुछ कार्यक्रमों में कटौती करनी पड़ी है। उन्होंने इसे राज्य सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि, एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को पर्याप्त सुरक्षा न मिल पाना चिंताजनक है।
Advertisement




