[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sachin Tendulkar To Visit CG : छत्तीसगढ़ आएंगे पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे, तैयारियां जोरों पर

दंतेवाड़ाSachin Tendulkar To Visit CG : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ कल यानी 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर आने वाले हैं। जहां वे सीएम विष्णुदेव साय के साथ दंतेवाड़ा (Sachin Tendulkar To Visit CG) के छिंदनार गांव पहुंचेंगे। कभी नक्सलवाद की छाया में रहा दंतेवाड़ा अब खेल और विकास की नई पहचान गढ़ने जा रहा है। छिंदनार, जो इंद्रावती नदी के किनारे बसा एक खूबसूरत आदिवासी गांव आज उत्साह, उम्मीद और सपनों से पूरी तरह सज चुका है।

Read More: Today Gold-Silver Price: फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव 

बता दें कि, छिंदनार में मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड तैयार किया गया है जिसे सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और मानदेशी चैम्पियन संस्था के सहयोग से विकसित किया गया है। जिसका उद्घाटन करेंगे।  खास बात ये है कि एक ही मैदान में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट और एक्सरसाइज ज़ोन समेत 16 खेल सुविधाएं तैयार की गई हैं जो बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगी।

Read More: Manipur Earthquake: इस राज्य में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता 

Sachin Tendulkar To Visit CG : सचिन तेंदुलकर सबसे पहले इस भव्य खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे  और पूरे परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गीदम के पास पनेड़ा ग्राउंड का लोकार्पण और फिर जावंगा एजुकेशन सिटी के ऑडिटोरियम में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।  इस पूरे दौरे का सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दंतेवाड़ा के भविष्य की नई शुरुआत माना जा रहा है। जहां बंदूकों की गूंज थी वहां अब बल्ले और खेल के मैदान की आवाज गूंजेगी। दंतेवाड़ा अब बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है और खेल के मैदान से लिखी जा रही है नई कहानी।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close