छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
Sarguja News: चिलचिलाती गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, तेज धूप की वजह से बीमारियों की चपेट आ रहे बच्चे और बुजुर्ग, BMO ने दी ये सलाह
Advertisement
सरगुजा।Sarguja News: चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। तेज धूप और ऊंचे तापमान के कारण खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ डॉ. एस.एन. पैकरा ने लोगों से मौसम के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उनका कहना है कि गर्मी के दिनों में भरपूर पानी पिएं, हल्का और सुपाच्य भोजन करें तथा बेवजह धूप में निकलने से बचें। ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय अवैध और अपंजीकृत चिकित्सकों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
Sarguja News: उन्होंने कहा कि, उल्टी, दस्त, बुखार या किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर सीधे नजदीकी सरकारी अस्पताल जाएं। वहां पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं और मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और केवल योग्य व पंजीकृत डॉक्टरों से ही उपचार कराएं।