[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING NEWS : सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जग्गी हत्याकांड में आज अमित जोगी की किस्मत का फैसला

रायपुरBREAKING NEWS : बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अहम सुनवाई होनी है. जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। इस केस में अमित जोगी को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को चुनौती दी है। उनका आरोप है कि हाईकोर्ट ने पर्याप्त सुनवाई के बिना ही फैसला सुनाया, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पाया। इसी आधार पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Read More : BJP में शामिल नहीं होंगे अमित जोगी, JCCJ को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष…  breaking News 

BREAKING NEWS : आज होने वाली सुनवाई में सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि क्या कोर्ट हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाएगा, जिसमें अमित जोगी को तीन हफ्तों के भीतर सरेंडर करने को कहा गया था। जोगी की ओर से इस आदेश पर स्टे (रोक) की मांग की गई है।

राजनीतिक और कानूनी दोनों ही नजरिए से यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। अगर सुप्रीम कोर्ट अंतरिम राहत देता है तो अमित जोगी को बड़ी राहत मिल सकती है, वहीं अगर ऐसा नहीं होता तो उन्हें सरेंडर करना पड़ सकता है।

REad More : Supreme Judgement : धर्म परिवर्तन करते ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला  breaking News  

BREAKING NEWS : आज की सुनवाई को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा का माहौल है और हर किसी की नजर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। यह सुनवाई आने वाले समय में इस बहुचर्चित मामले की दिशा तय कर सकती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close