Raipur Breking : राजधानी में नहीं रुक रहा चाकूबाजी, पता पूछने के बहाने युवक से चाकूबाजी और लूटपाट

प्रविंस मनहर/रायपुर – Raipur Breking : राजधानी रायपुर में चाकूबाजी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र रायपुर से सामने आया है, जहां देर रात कैटरिंग का काम कर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात लुटेरों ने हमला कर लूटपाट की।जानकारी के अनुसार पीड़ित बाल करण वर्मा, जो कैटरिंग में खाना बनाने का काम करते हैं,देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शंकर नगर-कचना-मंदिर हसौद मार्ग पर तीन बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने उन्हें पता पूछने के बहाने रोका।
Read More : RAIPUR BREAKING : सजायाफ्ता कैदी मेकाहारा अस्पताल से फरार, पुलिस प्रशासन के फूले हाथ-पांव
जैसे ही युवक ने बाइक रोकी,लुटेरों ने गाड़ी की चाबी निकालकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के जांघ, घुटना, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद लुटेरे युवक का पर्स और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवक को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत मेकाहारा अस्पताल रायपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




