Tamil Nadu Road Accident: पहाड़ी मोड़ पर बड़ा हादसा… अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, हादसे में 9 पर्यटकों की मौत 4 घायल
कोयंबटूर। Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडू के कोयंबटूर से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक टूरिस्ट वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे की इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बचाव दल ने लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
Read More: Bilaspur Viral Video: ‘मैडम बादाम खाकर बताइएगा मेरी फाइल कहां है’ 1 साल से नहीं मिली फाइल तो परेशान युवक ने किया अनोखा विरोध, देखें वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार, कोयंबटूर (Coimbatore Road Accident) जिले में वालपराई पहाड़ियों में हादसा हुआ। बताया गया कि, वैन में करीब 13 लोग सवार थे जो वालपराई घूमने गए थे और दुर्घटना के समय घर लौट रहे थे। पेशे से सभी शिक्षक थे। वैन वेलपराई-पोल्लाची हिल रोड के एक खतरनाक मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। जिससे की मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। जबक, 1 व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी को घायलों को पोल्लाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि, मरने वालों में 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। फिलहाल शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जाएगी।
Read More: DA Hike : अक्षय तृतीया से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी
Tamil Nadu Road Accident: हादसे को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया। सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि.’ तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना।’
Distressed to hear about the mishap in Coimbatore, Tamil Nadu. I extend my heartfelt condolences to those who have lost their loved ones in the mishap. Prayers for the speedy recovery of those injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 17, 2026




