[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

DA Hike : अक्षय तृतीया से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्लीDA Hike : केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA Hike ) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। शनिवार, 18 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।

Read More: Akshaya Tritiya 2026: क्यों की जाती है अक्षय तृतीया पर गुड्डे -गुड़ियों की शादी? क्या है इस अनोखी परंपरा की वजह, जो है संस्कृति के बेहद करीब

बता दें कि, इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है। इससे देशभर के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़े हुए DA का असर कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन पर साफ तौर पर दिखाई देगा। गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर में सरकार ने DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया था, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया था और कर्मचारियों को इसका एरियर भी दिया गया था।

Read More: Lenskart Controversy: बिंदी-तिलक पर बैन, हिजाब चलेगा! धार्मिक भेदभाव के आरोपों में घिरा Lenskart, CEO ने दी सफाई 

DA hike for Central government employees

DA Hike : केंद्र सरकार आमतौर पर हर साल दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में संशोधन करती है। ताजा बढ़ोतरी को बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। वहीं सरकार के इस फैसले से 1 करोड़ से ज़्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा. डीए बढ़ने से उनकी हर महीने की इनकम में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close