ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Akshaya Tritiya 2026 : हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। बता दें कि, इस साल अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन किये जाने वाले पुण्य कर्मों का फल कभी समाप्त नहीं होता। यही कारण है कि इस दिन लोग दान-पुण्य के कार्य जरूर करते हैं। इसके अलावा ये दिन खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ माना गया है।
Read More: Vedanta Power Plant हादसे पर कंपनी और एनजीएसएल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज
करें ये उपाय
लाल कपड़े में थोड़ा सा चावल और एक साबुत हल्दी की गांठ बांध लें। इस पोटली को अक्षय तृतीया की पूजा के समय मां लक्ष्मी के चरणों में रखने के बाद तिजोरी में रख दें। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है।
11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखें। कहते हैं इस उपाय को करने से भी धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
Akshaya Tritiya 2026 : मान्यता है की अक्षय तृतीया वाले दिन जरूरतमंदों को घड़ा, पंखा, छाता, चप्पल, सत्तू, चीनी, घी, खरबूजा या खीरा का दान करने से पितृ दोष से राहत मिलती है।
Advertisement




