बिहार कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी के पास होंगे ये 29 विभाग
पटना। Bihar Cabinet Allocation: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है और इसी के साथ ही मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास कुल 29 अहम विभाग रखे हैं, जिनमें गृह, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, कला एवं संस्कृति और खेल जैसे प्रमुख मंत्रालय शामिल हैं। इससे साफ है कि सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की कमान सीधे मुख्यमंत्री के हाथों में रहेगी।
Read More: निजी स्कूलों की बढ़ती मनमानी के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव, दी ये चेतावनी
वहीं, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास जल संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन और ग्रामीण विकास जैसे अहम विभाग दिए गए हैं, जो राज्य के विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े हैं। इसके अलावा, दूसरे उप-मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी मिली है। उनके पास ऊर्जा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय हैं, जो राज्य की आर्थिक स्थिति और संसाधनों के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाते हैं।
Read More: वेदांता पावर प्लांट हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, मलबे में शव दबे होने की आशंका
Bihar Cabinet Allocation: सरकार द्वारा विभागों के इस बंटवारे को संतुलित और रणनीतिक माना जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई जिम्मेदारियों के साथ सरकार राज्य के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाती है।




