[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

वेदांता पॉवर प्लांट हादसे में अब तक 14 की मौत, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मुआवजा राशि, PM और CM ने किया ऐलान

रायपुर। Vedanta Power Plant Accident Update: सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट में कल 14 अप्रैल को बॉयलर फटने से हुए हादसे में अब तक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर ने की है। इस घटना के बाद देर रात तक प्लांट के बाहर घटना में प्रभावित लोगों के परिजन एवं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव न्याय और मुआवजे के मांग पर डटे रहे।

Read More: सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक,बस्तर के विकास पर बड़ा फैसला संभव 

बता दें कि, इस घटना में जिन श्रमिकों की मौत हुई है उनके परिवार को प्लांट प्रबंधन ने 35 लाख रुपए सहायता राशि एवं घरवालों को पेंशन व परिवार के एक सदस्य को नौकरी और घायलों को 15 लाख रुपए इलाज के लिए सहायता एवं स्वास्थ्य ठीक होने तक घरवालों को पेंशन की बात कही गई।

वहीं इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा कि, ‘छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में एक पावर प्लांट में हुई दुर्घटना दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।

Read More: वेदांता पावर प्लांट हादसे पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, 8 बिन्दुओ पर होगी जांच

Vedanta Power Plant Accident Update: इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके।

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close