[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुख्यमंत्री ने ली बड़ी बैठक,15 अप्रैल को राजधानी में होगा भव्य समारोह

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई,जिसमें प्रदेश सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य,सांसदों और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 15 अप्रैल को रायपुर में एक भव्य राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिला समूहों की भागीदारी होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close