[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नक्सल मुक्त बस्तर में अब स्वास्थ्य महाअभियान,कल से मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की शुरुआत

प्रविंस मनहर/रायपुर – बस्तर में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब विकास की दिशा में एक बड़ा कदम सरकार के द्वारा उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 13 अप्रैल से क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य महाअभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य बस्तर अंचल में स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रसार को मजबूत करना है।

इसके तहत घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा,साथ ही आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे,ताकि लोगों को भविष्य में बेहतर और सुलभ इलाज मिल सके। सरकार के अनुसार इस अभियान से करीब 36 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। जिन लोगों में किसी प्रकार की बीमारी पाई जाती है,उनका तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close