[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बंगाल चुनाव के बाद प्रदेश भाजपा की बड़ी बैठक,आगामी कार्ययोजना पर बनेगी रणनीति

प्रविंस मनहर/रायपुर – बंगाल चुनाव के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन की बड़ी बैठक आयोजित होने जा रही है। करीब डेढ़ साल के अंतराल के बाद होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, कार्यसमिति की बैठक से पहले एक विशेष परिचय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के नए सदस्यों और पदाधिकारियों का परिचय कराया जाएगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना है। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान आगामी रणनीतियों,संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की जाएगी। करीब डेढ़ साल से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नहीं होने के कारण इस बार की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व इसे संगठन को नई दिशा देने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के अवसर के रूप में देख रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close