[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

‘ज्योतिबा फुले के जीवनी से मिलती है सीख’, पटेल समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती

अभनपुर। Jyotiba Phule Jayanti : आज शनिवार को पटेल समाज अभनपुर राज के तत्वावधान में बस स्टैंड परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सर्व समाज के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भिलाई-दुर्ग के अंतरराष्ट्रीय कलाकार एवं साहित्यकार डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Read More: सड़क किनारे खड़ी स्कूली बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर, उखड़ा गेट, बाल-बाल बचे मासूम बच्चे 

उन्होंने कहा कि, दोनों ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित किया, जो आज भी बेहद प्रासंगिक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभनपुर राज के अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की जो लौ जलाई, उसने देश में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान समाजसेवी ब्रह्मदेव पटेल, अनिल अग्रवाल, संतोष शुक्ला, भरत बैस, बरतराम पटेल, पतिराम पटेल, रानी पटेल,  हेमलता पटेल, राधेलाल पटेल, सोमनाथ पटेल, नारायण सोनी, वेदव्यास तारक और गुरूपंच साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।

Read More: यमुना नदी में नाव पलटने से अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम ने शोक जताते हुए किया मुआवजे का ऐलान 

Jyotiba Phule Jayanti : कार्यक्रम का संचालन नवाचारी शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल ने किया। आयोजन के दौरान रक्त जांच एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही गर्मी से राहत देने के लिए शर्बत वितरण किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. मधुसूदन पटेल, अवधराम पटेल, कोमल पटेल, गोपेश पटेल, संजय पटेल, नेतु पटेल, केजू पटेल और बुधारू पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पटेल समाज और अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close