JEE मेन्स परीक्षा में नकल का अजीब तरीका, चप्पल में मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने पहुंचे मुन्नाभाई, फिर ऐसे खुली पोल
दुर्ग। JEE Mains Cheating Case: दुर्ग जिले में 2 अप्रैल को आयोजित JEE मेन्स परीक्षा के दौरान एक अनोखी नकल की घटना सामने आई। भिलाई-3 स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज के परीक्षा केंद्र में छात्र आदित्य कुमार ने अपनी चप्पल में मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा में इस्तेमाल करने का प्रयास किया।
Read More: भारत के लिए राहत की खबर, LPG की बड़ी खेप लेकर आ रही ग्रीन शान्वी, होर्मुज किया पार
पुलिस और परीक्षा अधिकारियों के अनुसार, आदित्य कुमार सुबह निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचा और सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश किया। परीक्षा शुरू होने के बाद वह 11:08 बजे बायो-ब्रेक के लिए वॉशरूम गया और लगभग 20 मिनट बाद वापस लौटा। लौटते समय उसकी असामान्य गतिविधियों ने सुरक्षा गार्ड का ध्यान खींचा। गार्ड ने देखा कि छात्र अपनी चप्पल घसीटते हुए चल रहा था, जिससे शक पैदा हुआ।
Read More: कांग्रेस सांसद के काफिले पर हमला, हमलावरों ने बीच सड़क रोकी कार, गनमैन और ड्राइवर से की मारपीट
JEE Mains Cheating Case: वहीं शक के आधार पर गार्ड ने उसकी चप्पल उतारकर जाँच की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। चप्पल के अंदर मोबाइल फोन छिपा हुआ था। घटना की सूचना तुरंत परीक्षा केंद्र प्रबंधन को दी गई और उन्होंने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और आदित्य कुमार को हिरासत में ले लिया और पुरानी भिलाई थाना ले जाया गया। जबकि मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




