नवकार हॉस्पिटल में बवाल, फांसी लगाने की घटना के बाद भिड़े मायका-ससुराल पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे
रायपुर। Navkar Hospital News: राजधानी रायपुर के रिंग रोड स्थित नवकार हॉस्पिटल में उस वक्त हंगामा मच गई, जब एक महिला द्वारा फांसी लगाने की घटना के बाद परिजनों के बीच विवाद बढ़ गया। घटना के बाद मायका और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
Read More: ‘भूपेश बघेल कभी चाहते नहीं थे कि, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हो’, भूपेश बघेल के सवाल पर डिप्टी सीएम ने किया पलटवार
घटना के बाद मायका और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। अस्पताल परिसर में जमकर लात-घूंसे चले, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। करीब 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ के बीच पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की और किसी तरह स्थिति को संभाला।
Read More: जहरीली शराब ने मचाया तांडव, 4 लोगों की मौत, 6 ने खोई आंखों की रोशनी, कई की हालत गंभीर
Navkar Hospital News: बताया गया कि, मौके पर 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




