Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पूर्व पुलिस कर्मी ने बेटी और पत्नी पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, सामने आई ये वजह

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सेमरिया गांव में एक पूर्व पुलिसकर्मी गुलाब साहू ने आज सुबह सात बजे अपनी पत्नी लता साहू और बेटी चित्रा की टंगिया से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया।

Read More: दोस्ती के नाम पर खूनी खेल, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, फिर आत्मा के डर से उगले राज 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी गुलाब साहू और लता साहू दोनों ने आपस में लगभग 4 लाल पहले दूसरी शादी की थी। 22 साल की चित्रा लता के पहले पति से बेटी थी। सुबह किसी विवाद पर आरोपी ने टंगिया उठा लिया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर भी कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Read More: आरोपी ने बेटे पर उतारा पिता से झगड़े का गुस्सा, पैर पकड़कर जमीन पर पटका, खौफनाक वीडियो देख कांप उठी रूह 

Raipur Crime News: मामले में पता चला कि, आरोपी गुलाब साहू पूर्व में पुलिस विभाग में था, लेकिन अपनी हरकतों के चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया था। विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close