बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर निगम की सख्ती, पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के आवास को किया सील, प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने पर लगाया ताला
हैदराबाद। GHMC Seized Jayalalithaa Building: तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता जे. जयललिता के एक आवास को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई करीब 1.5 करोड़ रुपये के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के कारण की गई है। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संपत्ति पर लंबे समय से टैक्स बकाया था, जिसके चलते निगम ने नियमों के तहत यह कदम उठाया। डेडलाइन खत्म होने के बाद, GHMC के अधिकारी प्रॉपर्टी पर पहुंचे और उसे सील कर दिया।
Read More: इंस्ट्राग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने किया सुसाइड, पानी टंकी के ऊपर फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला
बताया जा रहा है कि, ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) के अधिकारियों के अनुसार, जयललिता का निधन 2016 में हुआ था। उसके बाद से उनके कानूनी वारिसों को कई नोटिस जारी किए गए थे। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद टैक्स का भुगतान नहीं किया गया था। इस पर 1.5 करोड़ रुपये का बकाया है। जिसके बाद GHMC के दायरे में आने वाले सभी प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की है।”
Read More: 2 साल में समाप्त हुई 5 दशकों की समस्या, नक्सलवाद के खात्मे पर विजय शर्मा की प्रेसवार्ता, कहा-‘आज ऐतिहासिक दिन है’
GHMC Seized Jayalalithaa Building: बता दें कि, यह घर जयललिता की संपत्तियों में से एक माना जाता है। कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि, बकाया राशि जमा किए जाने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि, पिछले कुछ हफ्तों में प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने के चलते 100 से ज्यादा बड़ी रिहायशी और कमर्शियल प्रॉपर्टीज को सील किया गया है।




