[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सियासी हलचल, नितिन नवीन ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, जानें अब कौन होगा बांकीपुर से उम्मीदवार?

पटना। Nitin Nabin Resignation : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद बिहार की राजनीति का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। वहीं आज नितिन नबीन ने अपने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है। उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई है।

Read More: युवा प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच, सीएम साय की मौजूदगी में हुआ स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल टी-20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

नितिन नबीन ने खुद सोशल मीडिया में पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, ‘आज, मैं बिहार विधानसभा में बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचित सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी द्वारा मुझे सौंपी गई नई भूमिका के माध्यम से, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और बिहार राज्य के विकास के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहूंगा।’

 

सौजन्य ANI

नियमों के अनुसार, राज्यसभा के लिए लिए निर्वाचित होने के 14 दिनों के भीतर विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देने की बाध्यता के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ेगा। वहीं उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई है। ऐसे में यहां उपचुनाव होना तय है. यह सीट परंपरागत रूप से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है।

Read More: आज राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे 

Nitin Nabin Resignation : वहीं इस सीट के लिए अब डॉ. संजय मयूख, ऋतुराज सिन्हा, रणवीर नंदन, अजय आलोक और ऋतुराज सिन्हा का नाम  सामने आ रहा है। इनमें से संजय मयूख के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, जो वर्तमान में बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी एवं प्रवक्ता हैं। इसके साथ ही उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे शीर्ष नेताओं का करीबी माना जाता है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close