[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भाजपा 6 अप्रैल को मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आयोजन तय

प्रविंस मनहर/रायपुर – भारतीय जनता पार्टी अपने 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक देशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भी व्यापक स्तर पर आयोजन तय किए गए हैं। प्रदेश में इन कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति के संयोजक यशवंत जैन बनाए गए हैं। समिति में प्रमुख रूप से रंजना साहू, जी वेंकटराव और शिवनाथ यादव शामिल हैं। वहीं ऋतु चौरसिया और कमल गर्ग को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। यह कार्यक्रम 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पखवाड़े के रूप में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बूथ, मंडल और जिला स्तर पर विभिन्न आयोजन होंगे। समिति इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी संभालेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close