Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

असम चुनाव में 67 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, अब इतने प्रत्याशियों के बीच होगी सीधी टक्कर, मुकाबला हुआ और कड़ा

असम। Assam Vidhan Sabha Chunav 2026: देश के 5 राज्यों में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारीयों में जुटी हुई है। वहीं असम विधानसभा चुनाव के लिए 789  उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन कल गुरूवार को नाम वापसी के अंतिम दिन 67 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में असम विधानसभा चुनावों के लिए अब कुल 722 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं।

Read More: ‘कानून के साथ मत खेलना वरना मैच ही नहीं जेल भी देखनी पड़ेगी’ IPL से पहले सट्टेबाजों को पुलिस की सख्त चेतावनी 

बता दें कि, नामांकन वापस लेने वालों में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के एमडी अमीनुल इस्लाम (मनकाचर सीट) भी शामिल हैं। इसके साथ ही ऑटोनॉमस स्टेट डिमांड कमेटी (ASDC) के 4 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक नेता भी शामिल हैं। इन जगहों पर चुनाव 9 अप्रैल को कराए जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

Read More: वैश्विक संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर ₹3 तो डीजल पर 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

Assam Vidhan Sabha Chunav 2026: इस चुनाव में मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, विधानसभा स्पीकर बिस्वजीत दैमारी और कई कैबिनेट मंत्री शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close