Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशहादसा

पल भर में ही बुझ गए 3 घरों के चिराग, कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, एक घायल

भोपाल। Bhopal Road Accident: भोपाल में कार और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच जबरदस्त टक्कर में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी काटकर तीनों युवकों के शव और घायल को बाहर निकाला गया। वहीं घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए यातायात संभाला।

Read More: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, रात में चलता था ठगी का खेल, विदेशी नागरिकों को बनाते थे निशान 

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला भोपाल ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके का है। चार दोस्त हर्ष मेहर, भतीजा सतीश मेहर, दोस्त लकी अहिरवार और गब्बर कार में रात 11:30 बजे चाय पीने के लिए गांव से निपानिया के लिए निकले थे। इस दौरान कार सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे की इस हादसे में तीन दोस्त हर्ष, सतीश और लकी की मौत हो गई। जबकि, गब्बर गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की चेसिस को काट कर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा।

Read More: हाय रे मुसीबत.. गैस सिलेंडर ने फिर बढ़ाई लोगों की परेशानी, अब 25 नहीं 35 दिन बाद होगी बुकिंग ? 

Bhopal Road Accident: बताया गया कि, लखन कुशवाह उर्फ लकी (26) सागौनी गांव बैरसिया रोड का रहने वाला था। हर्ष मेहर (23) ग्राम काछी बरखेड़ा का निवासी और बी. कॉम फाइनल ईयर का छात्र था और परिवार का एक लौता बेटा था। हादसे के वक्त कार भी वही चला रहा था। सतीष मेहर ग्राम काछी बरखेड़ा का रहने वाला था और चौथा युवक गब्बर काछी बरखेड़ा का रहने वाला है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।  वहीं हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया गया है। हादसा कैसे हुआ इसकी भी जांच की जा रही है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close