Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 13 वां दिन,जंबूरी,शिक्षा और अवैध कटाई के मुद्दों पर गरमाएगा सदन

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 13वां दिन है,जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सदन में जंबूरी अनियमितता और शालाओं के युक्तिकरण का मुद्दा प्रमुख रूप से गूंजेगा। इन मुद्दों पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव,उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपने विभागों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं ध्यानाकर्षण के तहत वन मंडल भानुप्रतापपुर में अवैध पेड़ कटाई और भारी वाहनों के संचालन का मुद्दा उठाया जाएगा। इस विषय को भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी सदन में प्रमुखता से रखेंगे। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं का मुद्दा भी ध्यानाकर्षण में शामिल रहेगा, जिस पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। सदन की कार्यवाही के दौरान बीजेपी विधायक रिकेश सेन,शुशांत शुक्ला,मोतीलाल साहू याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। आज के सत्र में चार संशोधन विधेयकों को भी पारित किए जाने की संभावना है, जिससे सदन की कार्यवाही और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close