Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बजट सत्र का 12वां दिन,मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांग पर हुई चर्चा,10617 करोड़ की अनुदान मांगें पास

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वें दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा की गई। सदन में कुल 15 सदस्यों ने चर्चा में भाग लेते हुए अपने सुझाव दिए। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री साय के संबोधन के उपरांत विभागों से जुड़ी कुल 10 हजार 617 करोड़ रुपये की अनुदान मांगों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चर्चा के दौरान मिले सभी सुझावों को अधिकारियों द्वारा नोट किया गया है और सरकार इन पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

सदन में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता ने बड़ा जनादेश दिया था और प्रदेश के विकास की उम्मीद जताई थी। सीएम साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता के विश्वास को तोड़ा और प्रदेश में विकास के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने आसमान से लेकर धरातल और उसके अंदर तक छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया और इसे भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया।”

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close