Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस का विधानसभा घेराव मनरेगा,महंगाई और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा,पुलिस के साथ झूमा झटकी

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने आज विधानसभा का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भारत माता चौक में एकत्रित हुए, जहां से रैली निकालकर विधानसभा की ओर कूच किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के साथ-साथ प्रदेश के कई स्थानीय मुद्दों को उठाया। इनमें बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों के साथ कथित धोखा, धान खरीदी में वादाखिलाफी,गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और बिगड़ती कानून व्यवस्था प्रमुख रहे। साथ ही प्रदेश में नशे की खेती और कारोबार को लेकर भी सरकार को घेरा गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुआ।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close