Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

असम-पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

नई दिल्ली। Assembly Election 2026 : असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कल यानी 15 मार्च की शाम दिल्ली में आयोजित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख का ऐलान किया।

बता दें कि, असम, केरल, पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को आएंगे। मालूम हो की 15 जून तक इन पांचों राज्यों की विधानसभा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

Assembly Election 2026 : वहीं इन पांच राज्यों की 824 सीटों में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इन चुनावों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, जहां सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close