Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

सीएम विष्णुदेव साय का चुकतीपानी गाँव में अचानक दौरा, ग्रामीणों से योजनाओं की ली जानकारी, अफसरों को जमकर लगाई फटकार

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुकतीपानी गांव का अचानक दौरा किया। हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री को देखकर बैगा बाहुल्य इस गांव के ग्रामीण हैरान रह गए। सीएम ने कहा, “सरकार कैसा काम कर रही है, यही जानने आपके घर आया हूं। कोई दिक्कत हो तो बताइए।”

ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

गांव पहुंचने पर ग्राम प्रमुख ने मुख्यमंत्री को गुलमोहर की माला पहनाकर और ग्रामीण रैता बैगा ने तेंदू फल से भरी टोकरी भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं।

अफसरों को लगाई फटकार

पीएचई विभाग से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सब इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई और कहा, “या तो काम करो, नहीं तो सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो।” उन्होंने ओवरफ्लो होती पानी टंकी को देखकर जल बर्बादी पर नाराजगी जताई।

 

 

ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि चुकतीपानी में 179 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि वे स्व सहायता समूह बनाकर घरेलू खाद से सब्जियां उगाकर मंडी में बेच रही हैं। महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट में उगाई लाल भाजी भी मुख्यमंत्री को भेंट की।

स्कूल मरम्मत और मिनी स्टेडियम की घोषणा

ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने चुकतीपानी मिडिल स्कूल की मरम्मत और स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का सरल, संवादात्मक अंदाज ग्रामीणों को काफी प्रभावित कर गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close