Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन आज,कई अहम मुद्दों पर चर्चा,CM साय के अनुदान मांग पर होगी चर्चा

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन आज कई अहम मुद्दों के साथ शुरू होगा। सदन की कार्यवाही के दौरान खाद्य मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री से विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए जाएंगे। सत्र के दौरान राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी सदन में पढ़ी जाएगी, जिस पर सदन के सदस्यों का ध्यान केंद्रित रहेगा। वहीं,ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यान विभिन्न जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित करेंगे।इसके अलावा विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव सदन में याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। सदन में आज मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में विस्तार से विचार-विमर्श होने की संभावना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close