NSUI का हल्ला बोल, फ्रेशर पार्टी विवाद को लेकर किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव, जमकर की नारेबाजी
रायगढ़। Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कॉलेज की फ्रेशर पार्टी बंद कराने और अनुमति के बावजूद होली कार्यक्रम के दौरान डीजे बंद करवाने के विरोध में National Students’ Union of India (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया।बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि, कलेक्टर कार्यालय के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश भी की, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।
Raigarh News: एनएसयूआई का आरोप है कि प्रशासन ने अनुमति मिलने के बावजूद कार्यक्रम को रुकवा दिया और आंदोलन को दबाने की कोशिश की। काफी देर तक चले हंगामे और नोकझोंक के बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर इलाके में स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।




