Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

प्रविंस मनहर/रायपुर – विष्णुदेव साय ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों का त्योहार है,जो समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और विविधता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। होली का यह पावन अवसर हम सभी को सामाजिक समरसता और भाईचारे को और मजबूत करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे होली का त्योहार आपसी सौहार्द, शांति और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close